मुस्करा में मानस एवं सत्संग सम्मेलन संपन्न

हमीरपुर। गुदरिया बाबा शेरो मेला में रामलीला मंच पर दो दिवसीय मानस एवं सत्संग सम्मेलन संपन्न हो गया।
प्रारंभ में इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान मुस्करा महेंद्र प्रताप के प्रतिनिधि पुत्र नरेंद्र कुमार द्वारा देव पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा आए हुए विद्वान संत वक्ताओं का स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वामी जगतानंद जी महाराज चरखारी, जग प्रसाद तिवारी महोबा, गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार राठ की टीम चंद्रशेखर मिश्र, लक्ष्मण लाल त्रिपाठी, राम प्रकाश चतुर्वेदी, श्याम बाबू, खेड़े पति आश्रम के स्वामी केशवानंद जी, श्रीमती कीर्ति गुप्ता, कुमारी प्राची तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आदि वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया। सभी ने मानस एवं धर्म ग्रंथों का उदाहरण देकर समाज सुधार की प्रेरणा दी। सत्संग समिति मुस्करा की ओर से हर स्वरूप व्यास महामंत्री द्वारा संचालन किया गया। मौके पर अशोक कुमार गुप्त कोषाध्यक्ष डॉ नरेश चंद्र अग्रवाल, संरक्षक शिवराम गुप्त, मंत्री डा हरिदास गुप्त, उपाध्यक्ष रामकुमार दादा आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मेला में प्रतिवर्ष ग्राम पंचायत के सहयोग से मानस एवं सत्संग सम्मेलन का कार्यक्रम होता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *