भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि दी

हमीरपुर। आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर, अंबेडकर पार्क नगर पालिका हमीरपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
​उनके बताए रास्ते, समता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांत आज भी हमारे समाज और देश के लिए प्रकाश स्तंभ हैं।
​बाबासाहेब का संघर्ष और संविधान के रूप में दिया गया उनका अमूल्य योगदान हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
इस कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक सिद्धार्थ पाठक, रोहित निषाद उमा दीक्षित, इंद्रप्रकाश बाजपेई, बृजभूषण सोनी, दीपक सोनी, नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश ओमर, शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *