हमीरपुर। आज दिनांक 06/12/2025 को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अर्न्तगत जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा अर्बन स्लम कैम्प का आयोजन अर्बन आयुष्मान आरोग्य मन्दिर भिलावा मेरापुर में किया गया जिसमें 80 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें 20 से 25 मरीज मानसिक बीमारी के, जैसे मिर्गी, चिंता, डिप्रेशन इत्यादि के मरीज आये जिन्हे देखकर काउसंलिगं एवं दवाईयाँ दी गयी। जन जागरूकता कैम्प का उद्घाटन जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ० पुष्पेन्द्र कुमार एवं सभासद कन्हैया कुमार के द्वारा किया गया। इस शिवर में डॉ० सागर सचान, डॉ० नीता एवं डॉ० मुकेश गुप्ता के द्वारा मरीजों को देखकर दवाइयों का वितरण किया गया। इस शिविर में सुश्री मजंरी (DCPM) श्री मति प्रगति देवी कम्युनिटि नर्स, अनिल राजपूत (CHO), अमित त्रिपाठी (LT), ललित यादव (मलेरिया विभाग) तथा क्षेत्रीय आशाये उपस्थित रही। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर ने दी।
