सर्पदंश से किसान की मौत

हमीरपुर। क्षेत्र के जमरेही ऊपर गांव में सर्पदंश से किसान की हुई मौत। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

क्षेत्र के जमरेही ऊपर गांव निवासी किसान लक्ष्मी नारायण उम्र 35 वर्ष पुत्र बद्री प्रसाद बुधवार को अपने खेत में बोई गेहूं की फसल में पानी लगाने गया था। तभी बारह बजे रात में खेत में जहरीले सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कानपुर रिफर किया गया। वहां तीन दिन उपचार के बाद हैलेट अस्पताल में शनिवार को सुबह साढ़े चार बजे युवक ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनो की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम कराया है। मृतक खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *