हमीरपुर। थाना क्षेत्र के उमराहट के पुरवा गांव में सिपाही को बंधक बनाकर लहूलुहान करने वाले चार और आरोपियों को पुलिस ने कुरारा मनकी मार्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया।
थाना क्षेत्र के उमराहट के पुरवा गांव में बीते मंगलवार को हरौलीपुर चौकी में तैनात सिपाही आशीष कुमार मौर्य के साथ गांव के ग्रामीणों ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया था वही उसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की धर पकड़ कर रही है वहीं पुलिस 8 और आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं शनिवार को पुलिस ने कुरारा मनकी मार्ग से चार आरोपी उजैल, धर्म सिंह, हीराचंद, सुरेश निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है। वहीं अभी तक पुलिस 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है वही 7 नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
