कुरारा में भीमराव अंबेडकर का परिनिवार्ण दिवस मनाया गया

हमीरपुर। कुरारा कस्बा में स्थित अंबेडकर पार्क में भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया जिसमें माया बाल्मीकि पूर्व चेयरमैन ने अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कस्बा में स्थित अंबेडकर पार्क में भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि व उपस्थित नगर के लोगों ने भी अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए माया बाल्मीकि पूर्व चेयरमैन सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि बाबा साहब दबे कुचले एवं गरीबों के मसीहा थे। उनका सपना था कि गरीब कमजोर, लाचार तबके के लोग शिक्षित हो संगठित हो और अपने हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करे तभी समाज आगे बढ़ सकता है। भीमराव अंबेडकर जानते थे कि बिना शिक्षा के समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए उपस्थित लोगों से कहना चाहती हूं कि सभी बुराइयों को छोड़कर अपने परिवार को शिक्षित बनाए और पिछड़े,वंचित, कमजोर तबके के लोग एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराते हुए संघर्ष करे तभी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सपना साकार होगा और उनके प्रति हम सब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा को घनश्याम बाल्मीकि, सतेन्द्र कुमार, अहिरवार, जयदीप कुमार अहिरवार आदि लोगों ने संबोधित करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शो पर चलने का आवाहन उपस्थित लोगों से किया। इस अवसर पर गंगाचरण, प्रेमचंद्र, रामबाबू , गोविन्द सिंह, शोभित कुमार, हरी, प्रभु, पंचमलाल, वार्ड नंबर 04 प्राइमरी प्राथमिक विद्यालय के बच्चे अध्यापिका आदि काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *