पुनरीक्षण में किसी भी व्यक्ति का नाम छुटने ना पाए – लीलावती कुशवाहा

 

 

दोहरीघाट। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने गुरुवार को ग्राम सभा महुई तिनहरी,आकारीपुर चचाईपार, चन्दापार,रोपनपुर नेमडाड में बुथ पर जाकर आम जनता से गांव में पहुंच कर अपील करते हुए कहा कि पुनरीक्षण में किसी भी व्यक्ति का नाम छुटने ना पाए। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो सभी बूथ पर बीएलए लगाए है ,वह अपने अपने बूथों पर सरकारी बीएलओ का सहयोग करते हुए अपने अपने बूथों पर आम जनता का नाम बूथ पर एसआईआर के माध्यम से जोड़ा जा सके। सरकारी अमला पर सरकार का बहुत दबाव है कि ज्यादा से ज्यादा नाम बूथ की सूची से हटा दिया जाए। कहा कि मधुबन विधान सभा में बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर साहब का संविधान एवं लोकतंत्र बचाएं। सरकार पर आरोप लगाया कि दलित एवं पिछड़े क्षेत्र में एसआईआर फार्म नहीं बटा है। पिछड़े वर्ग एवं दलित तथा मुस्लिम वर्ग,समाज का एसआईआर फार्म तीसरे कालम में बीएलओ डाल दें रहे हैं। कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानो पर बात नहीं करती। बीएलओ पर सरकार का बहुत दबाव है। जिससे आत्म हत्या कर रहे हैं। चुनाव आयोग या अधिकारी इसका संज्ञान ले। इस अवसर पर भीमल कुशवाहा, सुधाकर यादव, अशोक यादव,सन्तोष यादव, अखिलेश सिंह राठौर, आयूष मौर्य, स्वामी नाथ ठाकुर, सन्तोष यादव, मिंटू यादव, हृदय नारायण तिवारी, आनन्द मौर्य, राममिलन प्रजापति आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *