हमीरपुर। हमीरपुर राठ मार्ग पर कलौली बैठकाधाम से चंदौखी होकर हमीरपुर मार्ग तक संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य किया जाना है जिसकी लंबाई 2.850 किलोमीटर और जिसकी लागत 191.61 लाख होगी इस कार्य का आज हमीरपुर सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति के द्वारा भूमि पूजन किया गया।
इस भूमि पूजन में ग्रामीण एवं ग्राम प्रधान तथा प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
