हमीरपुर, राठ। स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ में परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी के 131वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का आज भव्य समापन हुआ। कुल 29 दमदार कुश्तियों के साथ दंगल रोमांच के चरम पर पहुंचा। परम पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी के 131 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के समापन पर कुल 29 कुस्ती हुई। कुश्ती दंगल का प्रारंभ ब्रह्मानंद प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रपाल सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने स्वामी ब्रह्मानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप कर किया। मुख्य अतिथि ने दंगल का पूजन कर पहलवानों के आपस में हाथ मिलवाए एवं दंगल प्रारंभ की औपचारिक घोषणा की। प्रथम कुश्ती संगम हमीरपुर और राजू कानपुर के बीच हुई। जिसमे राजू कानपुर विजई रहे। मोहित महोबा ने देव बरेली को, भूपेंद्र मथुरा ने श्याम सुंदर बनारस को ,शिवा एटा ने विवेक हरियाणा को , सोयब लखनऊ को सोनू बरेली ने पटकनी दी। सोनू बरेली को नजाकत अली बांदा ने हराया, पुष्कर सिंह फतेहपुर को चीता लुधियाना पंजाब ने जोरदार पटकनी दी। जिसे देखकर दर्शक खड़े होने पर मजबूर हो गए। बाबा बजरंगी अयोध्या और राणा मुजफ्फरनगर के बीच हुई कुश्ती में बाबा बजरंगी ने जीत दर्ज की। यह कुश्ती बहुत ही रोमांचक रही। महेंद्र महोबा ने समीर हाथरस को हराया ।इसी क्रम में अनुज दिल्ली ने अंशुल वादा को चित किया, महिला पहलवानों की कुश्ती में सौम्या झांसी ने हनी हाथरस को, अंजलि दिल्ली ने रेनू कानपुर को चारो खाने चित किया। अन्नू हरियाणा ने कोमल मथुरा को जोर दार पटकनी दी। सतीश राजस्थान ने अमित बांदा को, वैशाली दिल्ली ने सत्या जौनपुर को, हरदीप कलकत्ता ने विपिन यादव उन्नाव को हराया।इस अवसर पर ब्रह्मानंद महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर नरेश कुमार सिंह, डॉ वरुण कुमार सिंह, डॉ एस जी राजपूत, डा शैलेंद्र कुमार,डा ए एन शुक्ला,डॉ जितेंद्र सिंह, डा अतुल कुमार शुक्ला, डॉ आर बी शर्मा मीडिया प्रभारी, एवं कर्मचारी गढ़ों में डा अरुण कुमार, ़घनश्याम सिंह, धर्मपाल सिंह, जितेंद्र सिंह,गोबिंद सिंह, वीरेंद्र कोष्ठा, राजकुमार, राम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कैलाश चंद, राजेश चौरसिया, भूपेंद्र सिंह , वीरेंद्र राजपूत, ब्रजेश राजपूत, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, नंदराम, आदि लोग उपस्थित रहे। दंगल का संचालन डॉक्टर वरुण कुमार सिंह एवं आरके मिश्रा ने किया।
