जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया

हमीरपुर। मेरा युवा भारत हमीरपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल कूद कार्यक्रम का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में किया गया कार्यक्रम में बालक एवं बालिकाओं द्वारा खो – खो, कबड्डी, बैडमिंटन और दौड़ जैसे विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नगर पालिका अध्यक्ष हमीरपुर कुलदीप निषाद द्वारा विजित युवाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कुछेछा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उजैर अजीज एवं राजकीय हाई स्कूल के प्राचार्य शिव नारायण यादव द्वारा सरस्वती मां और विवेकानंद जी की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं खिलाड़ियों का परिचय कर किया गया। बालिका 100 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम, शिवानी द्वितीय, तथा साक्षी तृतीय स्थान पर रही। खो खो में सुष्मिता 9 स्टार हमीरपुर विजेता तथा विवेकानंद टीम धगवा सरीला उपविजेता रही। कबड्डी में कुरारा ब्लॉक की टीम ने प्रथम व मुस्करा टीम द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया बालिका बैडमिंटन वर्ग में दुर्गा एवं आंशिक ने स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में सुमित, प्रमोद ने स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग दौड़ में प्रभात प्रथम, हर्षित द्वितीय, तथा शनि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में श्री मती प्रीति, युवराज, निर्भय, विनोद, प्रकाश, प्रमोद रहे। मेरा युवा भारत से मानसिंह, चंद्रकेतु धीरेन्द्र बुंदेलखंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दीप चंद्र जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *