अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला कारागार में जागरूकता शिविर आयोजित

 

हमीरपुर। आज 03 दिसम्बर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बंदियों सहित सभी कैदियों को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं कानूनी सहायता के प्रावधानों के बारे में जागरूक करना था। शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, जमानत प्रक्रिया, पैरोल एवं सजा में छूट संबंधी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभी पात्र बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है तथा जेल लोक अदालतों के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करता है। कार्यक्रम में दिव्यांग कैदियों के परिजनों को भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं शिक्षा के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा, जेलर आनंद सिंह, डिप्टी जेलर, देवेन्द्र कुमार दुबे व शिखर उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता शिविर की घोषणा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित कर समाज के वंचित वर्गों को न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराता है। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *