एसडीएम ने बीएलओ, लेखपाल, अध्यापक के साथ की बैठक, मधुबन में मतदाता सूची मैपिंग पर दिया प्रशिक्षण

 

 

मधुबन। मधुबन प्रशासनिक उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल और न्यायिक उपजिलाधिकारी दीपक सिंह एवं नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह ने बुधवार को तहसील मधुबन सभागार में बीएलओ, लेखपाल , अध्यापक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान 2003 मतदाता सूची मैपिंग सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में मधुबन विधानसभा क्षेत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को पूरा करने वाले बीएलओ, लेखपाल अध्यापक को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी फॉर्मों का डिजिटाइजेशन हो चुका है और अब बीएलओ को 2003 मतदाता सूची तथा 2025 के मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करना है। उपजिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को मैपिंग का कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने वाले बीएलओ, लेखपाल,अध्यापक को शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही मैपिंग कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *