गीता माहेश्वरी विद्यालय में बालिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज (5.0) के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के आदेश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह  के निर्देशानुसार दिनांक 29.11.2025 को हब फार एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम के द्वारा मां गीता माहेश्वरी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त संवाद के दौरान बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया गया। विभाग द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्प लाइन से अनुभव शुक्ला ओर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन से सिद्धार्थ दीक्षित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *