डीएम ने तय समय से पूर्व डिजिटाइज करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया

हमीरपुर। मा० निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। गणना प्रपत्रों को प्राप्त करने के उपरान्त उनको बीएलओ एप से डिजिटाइज किये जाने का कार्य तय समय से पूर्व करने वाले बीएलओ स्वदीप, दुर्गा प्रसाद एवं अन्य बीएलओ को सराहनीय कार्य के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा सम्मानित किया एवं सराहना की। श्री मीना द्वारा समस्त बीएलओ को अपना कार्य शत-प्रतिशत यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त सम्मान समारोह मे कड़ेदीन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, तहसीलदार वीरपाल सिंह सहित समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *