बीएनवी इंटर कालेज की बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया गया

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज (5.0) के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के आदेश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह जी के निर्देशानुसार दिनांक 29.11.2025 को वन स्टॉप सेंटर वा हब फार एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम के द्वारा बी एन वी इंटर कॉलेज ग्राम पौथिया, जनपद हमीरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 व गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। विभाग द्वारा संचालित टॉल फ्री नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस सहायता 112 , वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
उक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से तबस्सुम और हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन से आकिफ़ अहमद उपस्थित रहे
विशेष सहयोग स्कूल प्रबंधन का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *