हमीरपुर। स्थानीय सीएचसी व तीन पीएचसी का अपर निदेशक चित्रकूट धाम मंडल बाँदा ने औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, स्टॉक रजिस्टर आदि देखा और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
स्थानीय सीएचसी का शनिवार को अपर निदेशक चित्रकूट धाम मंडल बाँदा डॉक्टर वी के वर्मा ने औचक निरिक्षण किया जहां उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, स्टाक रजिस्टर, ए
इमरजेंसी वार्ड, भर्ती मरीजों का हाल, जननी सुरक्षा, लैब आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पारा, कुसमरा, बेरी का किया जहां कुसमरा व पारा में फार्मासिस्ट अवकाश पर मिला। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार जायसवाल, सुधीर साहू, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
