हमीरपुर। आज दिनांक 27-11-2025 को जनपद हमीरपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के दिशा निर्देश में विकास खंड सुमेरपुर एवं तहसील मौदहा में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बाल श्रम व बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता एवं रेस्क्यू हेतु वृहद अभियान महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग एवं बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त बनाना है। इस दौरान बाल श्रम कर रहे बच्चों को बाल श्रम मुक्त करवाया गया साथ ही दुकानदारों को बाल श्रम न करने की हिदायत देते हुए बाल श्रम के विरुद्ध जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सहायता हेतु चलाई जा रही हेल्प लाइन 112, 1090, 1098 व 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सुपरवाइजर, थाना प्रभारी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष, बाल संरक्षण अधिकारी, हब फॉर एंपावरमेंट से जिला समन्वयक एवं जेंडर स्पेशलिस्ट उपस्थित रहे।
