ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के विरुद्ध टिप्पणी से नाराज ब्राह्मणों ने गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

हमीरपुर। आज दिनांक 27 नवंबर 2025 को दोपहर 11:30 बजे सर्व ब्राह्मण विकास परिषद हमीरपुर के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आईईएस संतोष वर्मा भोपाल द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के विरुद्ध जो टिप्पणी की गई है उसके विरुद्ध तहसील प्रांगण में एसडीएम राठ को गृहमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। संतोष वर्मा एक प्रशासनिक अधिकारी होने के बावजूद ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के विरुद्ध जो अमानवीय टिप्पणी की है। इनके विरुद्ध तत्काल भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। जिला अध्यक्ष वंदना मिश्रा जिला सर्व ब्राह्मण विकासपरिषद हमीरपुर नगर अध्यक्ष राठ जगदीश चचौदिया, सर्वब्राह्मण विकास परिषद जनपद हमीरपुर के जिला अध्यक्ष वंदना मिश्रा, नगर अध्यक्ष जगदीश, डॉ विवेक प्रकाश नगायच, संरक्षक डॉ अशोक पचौरी, अवधेश पाठक, सुनील शर्मा एडवोकेट, हरिशंकर रावत एडवोकेट, अखिल नगायच, हरिमोहन चंसौरिया, कैलाश तिवारी, निर्मल तिवारी, जितेंद्र चौबे, सभासद बृज गोपाल द्विवेदी, नीरज बुधौलिया, सुनील त्रिपाठी, शैलेंद्र व्यास, श्रीकांत द्विवेदी आदि समस्त ब्राह्मण समाज ने एसडीएम राठ को संतोष वर्मा के विरुद्ध ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *