नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद का समर्थकों ने जगह-जगह किया स्वागत

 

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सिर्फ नेतृत्व के द्वारा कई जनपदों के जिला अध्यक्ष की सूची जो काफी समय से रुकी हुई थी उसे दिनांक 26 नवंबर को रात्रि में घोषित किया गया जिसमें अन्य जनपदों के साथ-साथ हमीरपुर जनपद में नए जिला अध्यक्ष के रूप में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला निषाद को घोषित किया गया। लिस्ट में नाम घोषित होने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष के समर्थकों के द्वारा बराबर बधाइयां दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं में अपार खुशी भी देखने को मिल रही है। आज 27 नवंबर को सुबह नई जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने हमीरपुर नगर के चौरादेवी एवं इटरा के हनुमान जी एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर माथा टेका। आते और जाते समय जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से एवं पटका से उनका भव्य स्वागत किया।
जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी की नई लिस्ट में घोषित भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद अभी लखनऊ प्रदेश कार्यालय जाएंगी। 29 नवंबर को हमीरपुर लौटेंगी। 29 नवंबर को सभी पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उनका हमीरपुर आगमन होने पर भव्य स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *