हमीरपुर। जालौन जिले की भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित को पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पीहर में जश्न का माहौल बना हुआ है वही एक दूसरे को मुँह मीठा कराकर बधाई दी।
जालौन जिले की उर्विजा दीक्षित को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुनः जालौन जिले का जिलाध्यक्ष की बाग़डोर सौंपी है जिससे उनके पीहर में जश्न का माहौल है और एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर बधाई दे रहे हैं। उर्विजा दीक्षित के चाचा प्रणव कुमार शुक्ला ने बताया की पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर घर में जश्न का माहौल है। वहीं कस्बा के आशीष पालीवाल ब्लॉक प्रमुख, ब्रज किशोर गुप्ता, गोपाल दास पालीवाल, प्रत्यय शुक्ला, अश्विनी द्विवेदी, रामविलास शिवहरे, रवि गुप्ता आदि ने उनको पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है।
