कुसमरा गांव का निवासी फौजी ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ

हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव का फौजी 32 वर्षीय जवान का ड्यूटी के दौरान शहीद हो जाने पर जानकारी मिलते ही परिजनों में गमगीन माहौल हो गया। वहीं पिता अपने बेटे को शहीद होने पर देश की सेवा करते हुए गर्व की बात कही है।

थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी गोविंद 32 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह यादव 2012 में आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा था। ग्राम प्रधान अरुण यादव ने बताया कि शहीद होने की सूचना मिली है वही देश के दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद होने पर गांव के लोगो को गर्व है कि देश के प्रति अपनी जान निछावर कर वीरता का परिचय दिया है। शहीद के पिता कुंवर सिंह का कहना है कि मेरा बेटा देश की सेवा करते-करते कुर्बान हो गया है हमें गर्व है की हमारे बेटे ने देश की शान के लिए अपने आप को कुर्बान कर दिया, शहीद की 5 साल की एक पुत्री है, पार्थिव शरीर के अभी आने की सूचना नहीं मिल पायी है। पिता खेती किसानी करता है। वहीं दो भाई थे। गांव में गमगीन का माहौल छा गया है। शहीद के राजौरी में आतंकवादी मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हो गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *