भारतीय किसान यूनियन की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

 

हमीरपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की तहसील स्तरीय बैठक सोमवार को सरीला तहसील मैदान में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने की। उन्होंने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं व किसानों से आगामी 15 दिसंबर को जनपद हमीरपुर के गोल चबूतरा में होने वाली विशाल किसान सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
बैठक के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के रूप में निर्मला कुमारी का मनोनयन किया गया। जिलाध्यक्ष ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपकर जिम्मेदारी सौंपी। मनोनयन के बाद निर्मला कुमारी ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। बैठक में विजयवती, प्रीति, प्रभा देवी, निर्दोष कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *