राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिला जनसुनवाई में महिलाओं की शिकायतें सुनीं

हमीरपुर।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने शुक्रवार को एपीजे अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट में महिला जन सुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद आदि से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुना। सम्बन्धित अधिकारियों को मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सभागार में आयोजित महिला जन सुनवाई में एडीएम न्यायिक, मुख्य विकास अधिकारी, एस.डी.एम सदर एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, सी.ओ सदर की उपस्थिति में महिलाओं की समस्याएं विस्तार से सुनी गई।
सभी पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इस मौके पर महिला कल्याण विभाग से वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल संरक्षण इकाई एवं हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन से सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *