हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में आज दिनांक 21.11.2025 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा अन्य अधिकारीगण के साथ प्री बैठक की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से डाॅ0 बी0पी0 सिंह, डाक विभाग से मोहित शिवहरे, बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से अजीत कुमार निगम, परिवहन विभाग से राम प्रताप, सी0एम0एस0 डाॅ0 आर0टी बनर्जी, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, ई0ओ0 नगर पालिका की ओर से राजेन्द्र सिंह उपस्थित आये। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण को दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आम जन मानस को बैनर, पोस्टर मुहर एवं ई-रिक्शा, वाहनों में ऑडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर ने दी।
