जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

 

 

मऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की सक्रियता, अग्निशमन यंत्रों,कंट्रोल रूम,खिड़कियों एवम् रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपाय सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामकरन यादव, समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान,आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि सहित अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *