सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई 13 किलोमीटर लंबी पदयात्रा

 

 

इंदारा। भारत के लौह पुरुष और एकता की प्रतिमूर्ति सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वी जयंती के अवसर पर भाजपा ने शुक्रवार को इंदारा रेलवे मैदान से एक तिरंगा एकता पद यात्रा भाजपा की राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेद्वी के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के तमाम विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह पद यात्रा इंदारा बाजार, कसारा, रईसा, सेमरी जमालपुर होते हुए मझवारा क्षेत्र के मां वैष्णो इंटर कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। जिसमें भाजपा के तमाम नेता करीब 13 किलोमीटर पैदल चले।

कोपागंज विकास खंड के इंदारा रेलवे मैदान से शुक्रवार की सुबह सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती पर एक तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेद्वी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सभी रियासतों का विलय कराया और सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने में सरदार पटेल की एतिहासिक भूमिका रही। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने सरदार पटेल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को भाजपा नेता व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी, अमरजीत सिंह, राघवेन्द्र राय शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय दीनबंधु राय,सिता राय ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।तिरंगा पदयात्रा में क्षेत्र के दर्जनों विघालय के छात्र-छात्राओं सहित अध्यापक,सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। यह एकता पद यात्रा मझवारा क्षेत्र के मां बैष्णो इंटर कालेज पर जाकर समाप्त हुई।जहा एक जन सभा आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक विजय राजभर ने किया। इस दौरान संजय राजभर,राघवेंद्र राय शर्मा,राणा प्रताप यादव,अभिषेक सिंह बिक्की,चंदन गुप्ता,संजय पाण्डेय,संजय मौर्य,कृष्ण बिहारी तिवारी, शिवप्रताप चौरसिया,मदन राजभर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *