किल्लेश्वर स्पोर्ट कांपलेक्स का उद्घाटन राज्य मंत्री एवं विधायक द्वारा हुआ संपन्न

 

 

हैदरगढ़ बाराबंकी । जनपद के हैदरगढ़ नगर पंचायत निकट महाभारत कालीन प्रसिद्ध बाबा किलेश्वर महादेव मंदिर मजरे लालपुर अंसारी से सटे हुए स्थान पर किलेश्वर स्पोर्ट कांपलेक्स का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सतीश शर्मा राज्य मंत्री खाद एवं रसद विभाग एवं क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत के कर कमलों द्वारा किया गया। उपरोक्त उद्घाटन समारोह में श्याम त्रिपाठी सदस्य बाल आयोग दर्जा प्राप्त मंत्री नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी व तेज नारायण पांडे अधिवक्ता हाई कोर्ट लखनऊ राजेंद्र कुमार त्रिपाठी अधिवक्ता लखनऊ वेद प्रकाश बाजपेई भाजपा मोहित मिश्रा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मुन्नू सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष नन्हे तिवारी राज पांडे द्वारिका प्रसाद पांडे सुनील कुमार पांडे विकास पांडे विक्की शेखर मिश्रा अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह अलगू सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा राज्य मंत्री व दिनेश रावत विधायक सहित मंचा सिंह सभी का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहनकर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतीत माननीय मंत्री जी ने अपने उत्पादन में कहा कि खेलों का महत्व शारीरिक मानसिक और स्वास्थ्य में सुधार करता है यह ऊर्जा सहनशक्ति बढ़ाता है खेल तनाव और चिंता काम करके आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करता है। नव युवाओं युवतियों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा खेल के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। और यह जो बाबा किलेश्वर महादेव के स्थान के निकट यह जो स्पोर्ट कांपलेक्स खोला गया है इससे क्षेत्र के नवयुवकों को देश प्रदेश तक पहुंचाने का नाम रोशन करने का मौका मिलेगा। वहीं पर क्षेत्र के विधायक सबके हौसलों को बुलंद अफजाई करते हुए खेलों के महत्व की संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक रूप से खेल टीमवर्क नेतृत्व और दूसरों के साथ सहयोग करना सिखाते हैं। क्षेत्र में यह जो पुनीत कार्य हुआ है उसके लिए उन्होंने कहा कि हम हर संभव इस खेल काम्प्लेक्स का मदद करने को हमेशा तैयार रहेंगे। और परिसर के मैदान में रात में खेले जाने वाले खेल के लिए हाई मास्ट लाइट शीघ्र लगवाने की घोषणा की। और उन्होंने यह जानकारी दी की अंसारी क्षेत्र में एक बहुत बड़ा खेल का मैदान बनवाने के लिए प्रयास किया जा रहा था परंतु जमीन पर्याप्त मात्रा में न मिलने के कारण खेल का स्थान रायबरेली रोड टिकरा क्षेत्र अथवा बीजापुर गांव के निकट चार से पांच करोड़ की लागत से निर्मित होना सुनिश्चित किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम में रायबरेली से आए हुए कलाकारों ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। दर्जनों खेल खिलाड़ी सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं पर कोतवाल अभिमन्यु मल्य सहित दर्जनों पुलिसकर्मी सुरक्षा की दृष्टिगत से तैनात रहे। उपरोक्त कार्यक्रम की आयोजक प्रबंधक विष्णु कुमार शुक्ला व हरी शंकर शुक्ला रहे उपरोक्त की सोच को सभी ने एक “मील का पत्थर”साबित करते हुए सरहना एवं भूरि – भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *