मऊ : डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम वाराणसी में आगामी चार जनवरी से आयोजित होने वाले वालीबाल महाकुंभ में जनपद के युवा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ये बातें गुरुवार को इसके बाबत शहर के भुजौटी स्थित एसआर प्लाजा में आयोजित मंडलीय तैयारी बैठक में शारीरिक शिक्षा के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अभिमन्यु सिंह ने कही। कहा कि पूर्वांचल में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश की कुल 70 टीमें भाग ले रहीं हैं। कहा कि इस प्रतियोगिता को लेकर पूर्वांचल के खिलाड़ियों में भरपूर उत्शाह है। कहा कि पूर्वांचल में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच व खेल के प्रति विकास के समर्पण का प्रतिफलहै। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि इसमें अधिक से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करें तथा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें तथा पूर्वांचल को मिले इस गौरव का लाभ उठाएं। इस दौरान उन्होंने वालीबाल संघ के जिलाध्यक्ष् प्रमोद राय को मंडलीय संरक्षक नामित किया। इस दौरान डा. अभिमन्यु सिंह ने प्रतियोगिता पर छपे आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। बैठक में आजमगढ़ जनपद से देवेंद्र यादव, रामअवध, अंबुज दूबे, अखिलेश खरवार, अरुण सिंह, रामजन्म चौहान, अनुराग सिंह, राघवेंद्र राय शर्मा आदि मौजूद थे।
