*तीन बार विधायक रहे सुधाकर सिंह के आकसिम निधन से पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

घोसी।मऊ। तीन बार रहे स्थानीय विधायक सुधाकर सिंह एवं भावनपुर गांव निवासी सुधाकर सिंह के जनाजे में बुधवार को अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। घोसी से दो बार के विधायक सुधाकर सिंह की पार्थिव शरीर पहुंचते ही उनके दोनों पुत्रों पूर्व प्रमुख सुजीत सिंह, अजित सिंह के आंसू को देख कर हर किसी की आंखे नम हो गई।भावनपुर गांव से लेकर अंतिम यात्रा मार्ग तक लोगों कीबाजारों की भारी भीड़ शासन-प्रशासन की मौजूदगी में नम आंखों से अपने प्रिय जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई देती दिखाई दी। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में शोक और भावनात्मक माहौल साफ झलक रहा था।
विधायक सुधाकर सिंह की शवयात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। अंतिम यात्रा में सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस राष्ट्र कुंवर सिंह, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, अशोक सिंह (भाजपा), जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, चेयर मैन मुन्ना गुप्ता, पूर्व चेयरमैन वसीमएकबाल सहित बड़ी संख्या में नेता शामिल हुए।
इसके अलावा भाजपा से अरिजीत सिंह, महेंद्र राजभर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी), एमएलसी विच्छेलाल राजभर, ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि विनोद सिंह फागू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, शिक्षक प्रतिनिधि/विधायक देवेंद्र सिंह, भरत भैया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मुन्ना दुबे, पूर्व प्रमुख जयहिंद यादव भी उपस्थित रहे।
प्रशासन की ओर से सीओ घोसी जितेन्द्र सिंह, सीओ मधुबन अभय सिंह, एसडीएम अशोक कुमार सिंह, कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह तथा जनप्रतिनिधियों में पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, सांसद अफजाल अंसारी, विधायक शोएब अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, घोसी संघर्ष समिति अध्यक्ष अरविंद पांडेय, संजय सिंह परमार, असगर अली, आफताब अहमद, हाजी हारून आदि मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में डीएम प्रवीण पांडेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन, एएसपी अनूप कुमार, तथा जनप्रतिनिधियों की कतार में एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु, पूर्व सांसद सालिम अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, विधायक राजेंद्र कुमार, विधायक रामविलास चौहान एवं यशवंत सिंह ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जनता की समस्याओं को लेकर सदैव सक्रिय रहने वाले सरल, सहज और लोकप्रिय नेता के रूप में पहचान बनाने वाले सुधाकर सिंह के निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। जनाजे में उमड़ी भीड़ ने उनके जनसंपर्क, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति लोगों की भावनाओं को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *