किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल में निःशुल्क दंत शिविर, 1300 बच्चों की हुई जांच

 

 

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल सदरपुर गालीबपुर में गुरुवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डी-फार्मा एवं इंटर कॉलेज के लगभग 1300 छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच कर आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं।इंडियन डेंटल एसोसिएशन की टीम में फाउंडर डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, सेक्रेटरी डॉ. अंजनी कुमार त्रिपाठी, डॉ. भानु प्रताप, डॉ. अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. असगर अली सिद्दीकी, डॉ. एम. असलम, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. प्रवीण उपाध्याय, डॉ. फहद, डॉ. फैसल, डॉ. गुल हसन, डॉ. अमित शर्मा समेत करीब दो दर्जन दंत रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों को दांतों की साफ-सफाई, सुरक्षा, नियमित दंत परीक्षण तथा दांतों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक किया। साथ ही जरूरतमंदों को दवाएं भी उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रवीण मद्धेशिया एवं डायरेक्टर डॉ. मोनिका गुप्ता ने सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं मेमोंटो भेंट कर सम्मानित किया। डॉ मोनिका गुप्ता ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए दांतों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सरफराज अहमद, प्रिंसिपल भूपेंद्र शर्मा, पूर्व बसपा प्रत्याशी डॉ धर्म सिंह गौतम, डॉ प्रवीण मद्धेशिया, प्रिंसिपल अभिनव श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *