हमीरपुर। क्षेत्र के कुसमरा गांव के श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में बाल दिवस के मौके पर बाल मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही बच्चों ने मेला लगाया।
क्षेत्र के कुसमरा गांव के श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट मे बाल दिवस के मौके पर बाल मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह सिंह यादव द्वारा अध्यक्षता की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि रहे।
बाल मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह यादव ने कहा का निश्चित रूप से यह प्रयास बच्चों की प्रतिभा का निखारता है वहीं सर्वाधिक उपस्थित वाले बच्चों के माताओं का सम्मान अनुपम एवं अनुकरणीय उदाहरण है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार में बताया कि वर्ष 2011 से अनवरत रूप से बाल मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूल समय पर आ पाते है इनमें मां की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए हम बच्चों के साथ उनकी मां का सम्मान करते है।समर्थ इंडिया इस पहल में हमेशा साथ रही है।
सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों और महिलाओं का सम्मान
बाल मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 1 से लेकर 8 तक सर्वाधिक उपस्थिति वाले प्रत्येक कक्षा से तीन तीन बच्चों और उनकी मां को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बाल मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बच्चों ने लगाए दुकानें, जमकर हुई खरीदारी हजारों का सामान बिका
इस मौके पर एक दर्जन से अधिक दुकानों बच्चों ने लगाई। सब्जी, चाट, इमली, बेर, लगीचना, भेलपुरी, सहित दुकानों पर बच्चों, अभिभावकों, ग्रामीणों, अध्यापकों ने जमकर खरीदारी की। एक हजार से अधिक रुपया एक दुकानदार ने कमाया। हजारों का सामान बिका।
इस मौके पर शिक्षक जितेन्द्र कुमार, मुश्ताक शेख, प्रदीप कुमार कुशवाहा, वर्षा सिंह, करिश्मा, योगिता, असना, वीरेंद्र, विनीत, रूपेंद्र, समर्थ इंडिया से कुमकुम, सिमरन, दिशा, आदित्या, कोमल, आंगनबाड़ी से रामलली, राजेंद्री, सोमवती, बालसंसद अध्यक्ष खुशी, इको क्लब के अध्यक्ष विशाल, कशिश, अंशराज, खुशी, दीपिका, शालिनी, एसएमसी अध्यक्ष इच्छा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
