हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देशानुसार संचालित आयुर्वेदिक/यूनानी चिकित्सालयों के समय से खुलने, चिकित्सकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा योग वेलनेस सेण्टरों की समयशीलता से योग प्रशिक्षकों की समय से उपस्थिति के दृष्टिगत रमेश कुमार नामदेव नायब तहसीलदार, हमीरपुर द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर हमीरपुर, योग वेलनेस सेण्टर आयुष विंग जिला चिकित्सालय हमीरपुर, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पौथिया, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पौथिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दवाओं का स्टाक, स्टोर रूम, स्टाक रजिस्टर तथा कर्मचारियों की उपस्थित का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय योग प्रशिक्षिका आयुर्वेदिक चिकित्सालय हमीरपुर शिवानी कटियार अनुपस्थित पाई गयीं जिसमें संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
