कुरारा, हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र के उमराहट व टोडरपुर ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मौके पर आयी 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमराहट में खंड विकास अधिकारी शिव नारायण कश्यप की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे गांव के मानसिंह ने वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत की। जिस पर केवाईसी कराने के लिए कहा गया, विष्णु कुमार ने सीसी रोड बनवाने की मांग की जिस पर कार्य योजना बनाकर कार्य कराने की बात कही। वहीं टोडरपुर गांव में ग्राम पंचायत सचिव नसीम अहमद की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित की गयी जिसमें राजू ने सीसी रोड में पानी का भराव होने से आवागमन में दिक्क़त की शिकायत की। सूरज ने सीसी मे पानी जमा होने की शिकायत कर नाला बनवाने की मांग की। दिनेश व रामकली ने पुलियों में साइड में मिट्टी भरवाने की मांग की। राम स्वरुप ने ग्राम पंचायत मे अवैध मकान बनने की शिकायत की। ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान, सचिव जमाल अहमद, कोटेदार एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी आदि मौजूद रहे।
