उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र में जुआ, सट्टा और बुक का काला कारोबार रहा है तेजी से पनप

 

उन्नाव । उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में जुआ सट्टा और बुक का काला कारोबार तेज़ी से पनप रहा है। कोतवाली क्षेत्र के कई स्थानों में गैर जनपद के लोग बुक जुआ और सट्टा खेलने आते हैं। इस काले कारोबार को आखिर पुलिस बंद क्यों नहीं कर पा रही है। क्या इस काले कारोबार की जानकारी शहर कोतवाल को नहीं है। क्या इस काले कारोबार में पुलिस कर्मियों की भी सहभागिता है। कहारों के अड्डे, शेखपुर नहर, सिविल लाइन, चौरा पुल के पास और कई जगह पर जुएं और बुक की पड़े लगती है। इस काले कारोबार में लाखों करोड़ों का लेनदेन होता है।
अगर शहर कोतवाल को इस काले कारोबार की जानकारी नहीं है तो कैसी पुलिसिंग हो रही है। अगर पुलिस चाहे तो मंदिर के बाहर से एक चप्पल भी चोरी नहीं हो सकती है। लेकिन लाखों करोड़ों का यह काला कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *