आलोक सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला उपाध्यक्ष स्काउट जनपद हमीरपुर के निर्देशन एवं अकबर अली जिला स्काउट मास्टर बेसिक के मार्गदर्शन में स्काउट गाइड का स्थापना दिवस बेसिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के समस्त विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपदीय कार्यक्रम कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर में सर्वधर्म प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, स्काउट प्रार्थना, झण्डा गान, टेन्ट, मीनार और सांस्कृतिक समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि दिनेश आर्य, ईओ नगर पंचायत सुमेरपुर व प्रभाकर सिंह तोमर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर रहे। संचालन अकबर अली जिला स्काउट मास्टर हमीरपुर, काजी नईमउददीन प्रधानाध्यापक कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर एवं वन्दना त्रिपाठी प्रधानाध्यापक कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर एवं जाकिया बानो प्रधानाध्यापक ऊंचा ने किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग हमीरपुर से विभिन्न विद्यालयों के लगभग 350 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला एआरपी,गजेन्द्र सिंह, ह्देश कुमार, कुसुम लता, मीना धुरिया, रंजना, मंजूलता, पुनीत कुमार, सुखसेनलता, सीमा सिंह, मीनाक्षी, प्रमिला, मनीष कुमार,कोमल, आकांक्षा, अनुराधा, हिमांशु आदि टीम प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे।
