मैं भी नहीं !
दोनों इंसान हैं , खुदा तू भी नहीं
मैं भी नहीं !
तू मुझे और मैं तुझे इलज़ाम देते हैं
मगर अपने अन्दर झांकता
तू भी नहीं , मैं भी नहीं !
गलतफहमी ने कर दी ,
दोनों में पैदा दूरियाँ ,
वरना फितरत का बुरा
तु भी नहीं , मैं भी नहीं !
( संकलित )
——– राम कुमार दीक्षित , पत्रकार !

