देव उठनी एकादशी, जिसे प्रबोधिनि एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं ! यह शुभ दिन है जब भगवान् विष्णु अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं ! यह चातुर्मास के अंत का प्रतीक है और इसी दिन से विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है ! यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है और इसी दिन भक्त गण भगवान् विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं !
देव उठनी एकादशी क्यों महत्वपूर्ण है ?
1. भगवान् विष्णु का जागरण होता है , वह योग निद्रा से जाग जाते हैं !
2. चातुर्मास का अंत हो जाता है क्यों कि चातुर्मास की अवधि में शुभ कार्यों को टाल दिया जाता है !
3. मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है जैसे शादी, विवाह आदि !
4. पूजा का महत्व :– इस दिन भगवान् विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है और भक्त गण व्रत रखते हैं जिससे पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियाँ आती हैं !
—— राम कुमार दीक्षित, पत्रकार !
