रामचरित मानस देता है विश्वबंधुत्व का संदेश- सुनील पाठक भाजपा का दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित

हमीरपुर/राठ। कस्बे के मां गौरी रिसोर्ट में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने सनातन धर्म व धार्मिक ग्रंथों का महत्व बताया। वहीं स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा कि सनातन धर्म विश्व बंधुत्व की भावना से काम करता है। कहीं भी भेदभाव व असमानता की बात नहीं कही गई है। रामचरित मानस में जीवन जीने की कला बताई गई है। कहा कि जिसने रामचरित मानस का भाव नहीं समझा वही इसका विरोध करेगा। रामचरित मानस व गीता में कहीं भी सिर्फ हिंदुओं के लिए कोई बात नहीं लिखी है। हमारे धार्मिक ग्रंथ विश्व कल्याण की बात करते हैं। इसी सिद्धांत पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के सम्मान व सुविधा का ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी का महत्वपूर्ण विजन दिया है। स्वदेशी अपनाने से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा वहीं देश आत्मनिर्भर बनेगा। जिलाध्यक्ष ने ऐतिहासिक चौपरेश्वर मंदिर में महाभिषेक किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, सत्यप्रकाश राजपूत, मीडिया प्रभारी जयशंकर त्रिपाठी, अवधेश पाठक, मनीष गौतम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *