स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन लखनऊ की मासिक बैठक नेशनल शिक्षा निकेतन में सम्पन्न

लखनऊ। स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन, लखनऊ की मासिक बैठक आज नेशनल शिक्षा निकेतन में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक श्री रितेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके उपरांत संगठन के पदाधिकारियों व उपस्थित सभी प्रबंधकों का स्वागत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी ने की। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक श्री के. के. दुबे, उपाध्यक्ष श्री सुरेश शुक्ला, श्री राजेश यादव, डॉ. अजीज खान, श्री रामशंकर राजपूत, श्री आलोक पांडे, प्रवक्ता राहुल सिंह सक्सेना, सचिव लाल मणि यादव, विनय द्विवेदी, बृजेंद्र शर्मा सहित अनेक विद्यालय प्रबंधक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में स्ववित्त पोषित विद्यालयों की चुनौतियों, नई शिक्षा नीति, शैक्षणिक सुधार, एवं विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं महामंत्री श्री आलोक पांडे ने कहा कि “एसोसिएशन के विस्तार के लिए जल्द ही सदस्यता एवं संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिकाधिक विद्यालयों को जोड़कर संगठन को मजबूती दी जा सके।”

वक्ताओं ने साझा रणनीति, मजबूत संवाद और संगठनात्मक एकजुटता पर बल देते हुए विद्यालयों के हित में ठोस पहल करने पर सहमति जताई। अंत में अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। बैठक उत्साह, समन्वय और रचनात्मक संवाद के साथ सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *