जीआईसी में मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को दिया सशक्तिकरण का संदेश

हमीरपुर। राजकीय इंटर कॉलेज सरीला में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नारी सशक्तिकरण की भावना को प्रबल करना और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की सोच विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में सरीला चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रोहित एवं दिलीप, महिला पुलिसकर्मी शिवांगी और वर्षा सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मी प्रिंस व अभिषेक उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र एक रोचक क्विज प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुलिस अधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और जोश का संचार हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अभय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों की सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *