पूरी पारदर्शिता के साथ होगी परीक्षा, कोई गड़बड़ी क्षम्य नहीं- एसडीएम

पूरी पारदर्शिता के साथ होगी परीक्षा, कोई गड़बड़ी क्षम्य नहीं- एसडीएम

मऊ ब्यूरो

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर एसडीएम राजेश अग्रवाल ने बने परीक्षा केंद्र शहीद इंटर कॉलेज पहुंच प्रबंधक/प्रधानाचार्य के साथ बैठक की। इसमें परीक्षा से संबंधित अधिकारियों, परीक्षा केंद्र प्रभारियों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को आयोग व शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एसडीएम ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल, अनुचित साधनों के उपयोग और अवांछनीय गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और बैठने की व्यवस्था की पहले से जांच कर ली जाए। यातायात व्यवस्था इस तरह रखी जाए कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई करने पर बल दिया। कहा कि परीक्षा दिवस पर प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
शहीद इंटर कॉलेज को पीसीएस परीक्षा को शान्तिपूर्ण ढंग से कराये जाने के लिए केंद्र बनाया गया हैं। इनमें कुल 20 कमरों में दोनों पालियों में 480-480 यानी कुल 960 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं सह केन्द्र व्यवस्थापकों को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी है। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 02.30 बजे से 04.30 बजे तक होगी।परीक्षार्थियों की केंद्र पर उपस्थिति एक घण्टे पूर्व होगी। बैठक में विक्रमादित्य चौहान, इंद्रसेन मल्ल योगेंद्र सिंह,पवन प्रताप राय, यादवेंद्र यादव उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *