मनरेगा में काम न मिलने से मजदूर पलायन करने को मजबूर

मनरेगा में काम न मिलने से मजदूर पलायन करने को मजबूर
हमीरपुर। कुरारा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा में मनरेगा कार्य बंद होने से मजदूरों को काम न मिलने से परेशान घूम रहे हैं और पलायन करने को मजबूर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा के राजेंद्र, जागेश्वर, भगवानदीन, बाबू आदि मजदूरों ने बताया कि इस बरसाती मौसम में काम न मिलने से परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं। जिससे बड़ी ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरों से कर्ज लेकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। ग्राम प्रधान द्वारा तीन दिन काम दिलाने के बाद बरसात होने के चलते पानी भर जाने से काम बंद होने पर काम न मिलने पर भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं। वहीं अगर काम नहीं मिला तो मजबूरन ईंट भट्टों में पेश की लेकर अपने परिवार का भरण पोषण के लिए बाहर जाना पड़ेगा वही ज़ब इस बाबत में ग्राम प्रधान संतोष विश्वकर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि तीन दिन तक मनरेगा के अंतर्गत चकरोड में मिट्टी डालने का कार्य करवाया गया है वही बरसात होने के चलते पानी भर जाने से कार्य बंद करना पड़ा था वही कुछ लोगों द्वारा मेरी छवि खराब करने के लिए भ्रामक प्रचार किया गया है। वहीं जब इस बावत में ब्लॉक के ए.पी.ओ. नीरज सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पारा में 17 सितंबर में एक पारी में काम हुआ था तभी बारिश होने के कारण पानी भर जाने से काम बंद कर दिया गया था जिसकी एक पारी की हाजिरी ऑनलाइन की गई थी जो तकनीकी खराबी होने के कारण 7 बजे चालू हुई और मनरेगा के अंतर्गत कोई फर्जी हाजिरी नहीं लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *