ग्रापए ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

ग्रापए ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
हमीरपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जनपद के सभी तहसीलों एवं ब्लॉकों से आए संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों को बीमा,आयुष्मान कार्ड,प्रदेश मुख्यालय में कार्यालय आवंटन आदि की मांग की गई है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह के आह्वान पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद के सभी तहसील, ब्लॉकों से आए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को सौंपा। ज्ञापन में ग्रापए का लखनऊ में प्रदेश कार्यालय आवंटित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पत्रकारों को बीमा, पेंशन, आयुष्मान कार्ड देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय फर्जी पत्रकारों पर लगाम लगाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष मुनीर खान, हरिमोहन चंसौरिया, नंदकिशोर यादव, अरुण कुमार शुक्ला, आदित्य त्रिपाठी, जयशंकर त्रिपाठी, सुनील व्यास, संतोष चक्रवर्ती, जितेंद्र यादव, अजय प्रजापति, हिमांशु गुप्ता, जितेंद्र पंडित, रामलखन, कृष्ण कुमार द्विवेदी, सुरेश सिंह, दीपक अवस्थी, सुबोध गुप्ता, मातादीन प्रजापति सहित 60 से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *