बुरा वक़्त जायेगा बीत !
आशा और विश्वास अगर है ,
सारी जंग जाओगे जीत ,
राही गा आशा के गीत !
जीवन एक संघर्ष है प्यारे ,
कौशल से रण जीत !
प्यार लुटाता जा दुनिया में,
बाँट प्रेम रस प्रीत !
गीत सुहाने नये तराने ,
रचो कोई नवगीत ,
राही गा आशा के गीत !
( संकलित )
—- राम कुमार दीक्षित, पत्रकार !

