” महानगर गोरखपुर अनुसूचित मोर्चा ने अक्षत वितरण कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क किया “

  • श्रीराम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के महा अभियान के क्रम में आज गोरखपुर धर्मशाला बाजार स्थित सेवा बस्ती में अक्षत वितरण कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मा मुंशीलाल गौतम जी ने घर-घर जाकर अनुसूचित मोर्चा महानगर पदाधिकारी के साथ अक्षत वितरण का निमंत्रण पत्र के माध्यम से 22 जनवरी के दिन अयोध्या आने का न्योता दिया तथा सभी से अपने घर पर दिवाली की तरह दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया। लोगों से निवेदन भी किया की सभी अपने आसपास के मंदिरों की साफ सफाई कर दीपों से सजाए। जनसंपर्क में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार प्रदेश कार्य समिति सदस्य छोटेलाल पासवान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार महामंत्री दुर्गेश कोरी उपाध्यक्ष राजेश पासवान एवं अखिलेश आर्य महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन सहित भारी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग उपस्थित रहे।