” रोचक अनोखी बातें “

1—-  सऊदी अरब राज्य के  2,149,690  वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एक भी नदी नहीं है  !

2——  चाणक्य  , नेपोलियन बोनापार्ट और इंग्लैंड के राजा रिचर्ड तृतीय में एक समानता थी, तीनों का जन्म दाँतों सहित हुआ था  !

3——  रूस के सम्राट जार पीटर को लोगों के दाँत उखाड़ने  में बड़ा मज़ा आता था  ! उसकी कृपा– दृष्टि चाहने वाले लोग दाँत— दर्द का स्वांग रच उसके पास आते और अपना मजबूत दाँत उखडवा  लेते, बाद में जार  हमेशा उनकी मुराद पूरी कर देता  !

4—–  प्राचीन काल से अरंडी का तेल दवा की तरह काम में आता है  ! मिस्र में फैरो राजाओं के समय से इसका इस्तेमाल होता है  ! दक्षिण अमेरिका की इंका जाति के लोग इसे पवित्र औषधि मानते थे  ! आज हम इसे जुलाब की तरह काम में लाते हैं  ! आँख में पड़ने वाले कणों को निकालने में और अन्य कई उपचारों में इसका उपयोग होता है   !

 

——— राम कुमार दीक्षित, पत्रकार, पुणे  !