“आई है दीवाली “

आई  है  दीवाली  देखो

आई  है  दीवाली  !

ले  के  जीवन  में  खुशहाली  ,

आई  है   दीवाली   !

घर—- आंगन  में  है  रौनक  ,

और  चारों  ओर  रंगोली  से  सजावट  !

दीयों  से  सज  गई  हैं  चौखटें  ,

रंगीन  हो  गई हैं  झालरों  से  दीवारें  !

मन  में  हर्ष  और  उल्लास  फैलाने  ,

आई  है  दीवाली  !

खुशियों  ने  दी  है  आहटें  ,

रौशनी  से रौशन  है  सब  !

चारों  और  फैली  जगमगाहट

पटाखों  की  गूंज  से  !

आसमां  भी  हो  गया  है  रौशन

आई  है  दीवाली  देखो,

आई  है   दीवाली   !!

(  संकलित  )

 

———– राम  कुमार  दीक्षित  ,  पत्रकार   !