वन प्रभाग रेनुकूट में वन महोत्सव का हुआ शुभारंभ

वन प्रभाग रेनुकूट में वन महोत्सव का हुआ शुभारंभ

सोनभद। वन प्रभाग रेणुकूट द्वारा “वन महोत्सव” कार्यक्रम जो कि प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से सात जुलाई तक चलता है। का शुभारंभ रेणुकूट स्थित ग्रासिम प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासियों द्वारा पारंपरिक नृत्य के बाद मुख्य अतिथि ममता संजीव दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती ममता संजीव दुबे (प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश) द्वारा पर्यावरण को बचाए रखने की अनेकों घरेलू तरीके बताए गए। जोकि प्रायः दिनचर्या में कार्य किए जाते हैं उन्होंने बताया कि घरेलू उपायों में किचन में हुए वेस्टेज को भी हम पौधों की जड़ों में रखते हैं तो पौधे को खाद के रूप में काम आते हैं। उन्होंने बताया कि आए दिन जब हम पूजा पाठ करते हैं तो पुराने सूखे फूलों को भी यदि हम उन्हीं के जड़ों में रख दें वे भी खाद बनकर उन पौधों के विकास में सहायक होंगी प्लास्टिक के उपयोग ना करने पर बल देते हुए इससे बचने का सुझाव भी उपस्थित वन विभाग के कर्मचारियों विद्यालय के बच्चों अध्यापकों व स्थानीय लोगों को दी इसके अलावा वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या जो जल की है उसे मानसून के दिनों में जल संग्रह करने की सलाह स्थानीय लोगों के साथ-साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह को दी।
वक्ता के रूप में आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के अध्यापक श्रीकांत जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कुछ ऐसे जगहों को चिन्हित कर पौधरोपण करने व समय समय पर उसकी देखभाल करने की बात बताएं जिससे लगाए गए पौधे सुरक्षित व जीवित रह सके साथ ही उपस्थित लोगों से इस महोत्सव के दौरान काम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की अपील भी की। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों के अलावा विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों को पौध वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ममता संजीव दुबे (प्रधान मुख्य संरक्षक और विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश) विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय श्रीवास्तव (अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश) रहे। रमेश चंद्र झा (मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर क्षेत्र), नगर पंचायत (रेणुकूट) अध्यक्ष ममता सिंह, नगर पंचायत (पिपरी) अध्यक्ष दिग्विजय सिंह मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कुमारी अनुष्का सिंह नें बड़े ही कुशलता पूर्वक किया कार्यक्रम में मिर्जापुर क्षेत्र से आए तमाम वन कर्मी व अधिकारियों के साथ रेणुकूट वन प्रभाग के अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव सहित क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा संजय शर्मा सहित तमाम कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।