72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार प्रारंभ
सोनभद्र विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ओबरा, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ ओबरा तापीय परियोजना के बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार की रात प्रातः 10 बजे से कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया है। बिजली कर्मचारियों एवं अभियन्ताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रीसिटी इम्प्लॉईज एण्ड इंजीनियर्स एनसीसीओईईई ने उप्र के बिजली कर्मियों के आन्दोलन के समर्थन में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की रात 10 बजे से 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल प्रारंभ हो गया।
Post Views: 125