हमीरपुर। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज स्थानीय स्तर पर ‘समर्पण दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जयप्रकाश कुशवाहा जी रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद ने की।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि जयप्रकाश कुशवाहा जी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वहीं जिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद ने कार्यकर्ताओं को पंडित जी के एकात्म मानववाद के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में संगठन के सभी सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
